*✍️क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार….*

हांसी. हरियाणा के हांसी में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर दर्ज मामले में हिसार पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह (Cricketer Yuvraj Singh) को गिरफ्तार कर लिया है. हांसी शहर थाने में युवराज के खिलाफ केस दर्ज है. युवराज पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट में युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी.हांसी पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की. उनसे हिसार जियो मेस में पूछताछ की गई. इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छज्ञेड़ दिया गया है. इस मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दे दिए थे. इसी के चलते हांसी पुलिस ने उनकी औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की, कुछ सवालों के जवाब उनसे जानें और फिर अग्रिम जमानत के कागजातों के आधार पर उन्हें छोड़ दिया गया. उल्लेखनीय है कि उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और तीन घंटे की पूछताछ के बाद फिर छोड़ दिया गया.