मनोरंजन

*✍️अनुपमा के ‘बेटे समर’ के साथ हुआ फ्रॉड, फ्लिपकार्ट ने माँगी माफी…..*

मुंबईः दिवाली (Diwali) के नजदीक आते ही ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल की भरमार आ गई है. जिसमें ऐसे-ऐसे ऑफर्स आते हैं, कि इन्हें देखने के बाद लोग खुद को शॉपिंग करने से रोक नहीं पाते. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई शॉपिंग में जुट जाता है. लेकिन, कई बार ई-शॉपिंग को लेकर फ्रॉड भी देखने को मिलते हैं. सीरियल अनुपमा (Anupamaa) फेम पारस कलनावत (Paras Kalnawat) भी हाल ही में इसी फ्रॉड का शिकार हो गए.पारस कलनावत ने ट्विटर के जरिए अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी फैंस को दी है और साथ ही इसे लेकर नाराजगी भी जाहिर की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘तो यहां मुझे फ्लिपकार्ट के नथिंग बॉक्स से कुछ भी नहीं नहीं मिला है! फ्लिपकार्ट वास्तव में समय के साथ खराब होता जा रहा है और जल्द ही लोग सामान को खरीदना बंद कर देंगे.’ अपने ट्वीट में पारस कलनावत ने फ्लिपकार्ट को भी टैग किया है.दरअसल, एक्टर ने फ्लिपकार्ट से एक 6 हजार रुपये की कीमत का ‘Nothing Ear’ नाम का एक ईयरफोन मगाया था. लेकिन, जब उन तक ऑर्डर पहुंचा तो डिब्बा देखकर वह हैरान रह गए. ऑर्डर रिसीव करने पर पारस ने देखा कि इसमें तो ईयरफोन हैं ही नहीं. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं.

इस पर फ्लिपकार्ट की ओर से भी पारस को जवाब आया है. फ्लिपकार्ट ने पारस कलनावत से माफी मांगी है. उन्होंने कहा- ‘सॉरी, हम आपकी चिंता समझते हैं. हम यहां आपकी मदद करने के लिए हैं. हमारे साथ अपना ऑर्डर आईडी के साथ शेयर करें, ताकि हम इस पर ध्यान दे सकें और आपकी मदद कर सकें. हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार है.’

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button