मनोरंजन

*✍️रामनवमी की शुभकामनाएं देकर भी ट्रोल हो गए ऋषभ पंत, उड़ा मजाक….*

नई दिल्ली. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स (DC) पिछले साल आईपीएल की रनर-अप रही थी. लेकिन इस बार टीम लीग स्टेज में टॉप पर रहने के बावजूद फाइनल में नहीं पहुंच पाई. पहले क्वालिफायर में उसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दूसरे में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शिकस्त दी. इस हार ने दिल्ली के पहले आईपीएल खिताब जीतने के इंतजार को और लंबा कर दिया. दिल्ली की हार से कप्तान पंत भी काफी मायूस थे और अभी वो इस हार के दर्द से पूरी तरह उबरे भी नहीं थे कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया गया. इसकी वजह भी दिलचस्प है.दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने ट्वीट कर रामनमवी (Rishabh Pant Trolled For Ramnavmi Wishes) की शुभकामनाएं दीं थीं. लेकिन इसे लेकर उनका सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जाने लगा. एक यूजर ने लिखा भाई रामनवमी नहीं, महानवमी है. एक यूजर ने पंत की तुलना समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से कर दी. यूजर ने लिखा कि यह भी अखिलेश यादव निकले. दरअसल, सपा प्रमुख ने भी गुरुवार को महानवमी पर रामनवमी की बधाई का ट्वीट कर दिया था. इस पर भाजपा नेताओं ने तंज कसा था.एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई इसे रामनवमी नहीं विजयादशमी या दशहरा (Dussehra 2021) कहते हैं. एक और यूजर ने लिखा कि रामनवमी तो अप्रैल में आती है. शारदीय नवरात्र में तो महानवमी होती है. एक और यूजर ने लिखा कि लगता है कि आईपीएल में हार के बाद ऋषभ भाई का दिमाग कम काम कर रहा है.

पंत को ट्विटर यूजर्स ने ट्रोल किया
पंत के इस ट्वीट के बाद उन पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई. दरअसल, रामनवमी का पर्व चैत्र मास (अप्रैल) में मनाया जाता है, जबकि शारदीय नवरात्र में महानवमी होती है. जो मां दुर्गा की आराधना का दिन है. इसके बाद ही दशहरा, यानी विजयादशमी आती है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button