मनोरंजन

*✍️निक जोनास ने लाइव कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा के बारे मे कही ये बात,उनकी बात से झूम उठे प्रियंका चोपड़ा के फैंस….*

नई दिल्ली: निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा (Nick Jonas Priyanka Chopra)  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे परफेक्ट हैप्पी कपल्स में से एक हैं. ‘जोनास ब्रदर्स’ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त हैं. तीनों कई गानों पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. लेकिन कॉन्सर्ट में निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा का नाम लेकर कुछ ऐसा कहा कि प्रियंका के फैंस भी झूम उठे. निक जोनास का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा को परफेक्ट लाइफ पार्टनर कहते नजर आ रहे हैं. इस पर उनके भाई जो जोनास ने भी रिएक्ट किया

इस वीडियो को एक फैन पेज पर शेयर किया गया है. इस कॉन्सर्ट में निक जोनास कह रहे हैं कि शादी मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला रहा है. मैं खुशनसीब हूं कि मुझे एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिली है. इस दौरान निक जोनास के भाई जो जोनास भी हाथों में ड्रिंक लिए खड़े थे. निक की इस बात पर जो जोनास ने भी ग्लास उठाकर हामी भरी.

 

निक और प्रियंका की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. उन्होंने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी. शादी से पहले रोका और शादी के बाद रिसेप्शन उन्होंने मुंबई में दिया था. इसके पहले दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन बिना अधिक समय गंवाए दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. प्रियंका और निक ने इंडिया में ही शादी की थी.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button