*✍️घरेलू एलपीजी सिलेंडर ने आम आदमी को फिर रुलाया......एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत.....* – RGH NEWS
देश

*✍️घरेलू एलपीजी सिलेंडर ने आम आदमी को फिर रुलाया……एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत…..*

नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बुधवार यानी 6 अक्टूबर को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। दिल्ली- मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 926 और चेन्नई में अब 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिलेगा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये के पार चला जाएगा।

बता दें एक अक्टूबर को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। वहीं,एक सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था।पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 305.50 रुपये बढ़ चुकी है, जबकि अब सब्सिडी भी नहीं आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button