*✍️दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा....परिवार को न पता चल जाए प्रेम-प्रसंग इसलिए देवरानी ने उठाया ये ख़ौफनाक कदम....* – RGH NEWS
देश

*✍️दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा….परिवार को न पता चल जाए प्रेम-प्रसंग इसलिए देवरानी ने उठाया ये ख़ौफनाक कदम….*

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल, बरेला थाना क्षेत्र की रहने वाली बबली झारिया अपनी बेटी के साथ बीतें कुछ दिनों से लापता थी। जिसके बाद आज दोनों का शव महगंवा कैनाल के पास मिला था। पुलिस हत्या की आंशका जताते हुए आरोपियो की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार देर शाम तक पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला के देवरानी का एक व्यक्ति के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी बबली झारिया और उनकी बेटी को हो गई थी। अपने प्रेम प्रसंग को छुपाने के लिए महिला के देवरानी ने ही दोनों को मौत की नींद सुलाने की योजना बनाई। इस काम को अंजाम देने के लिए उन्होने अपने प्रेमी को सुपारी दी। आरोपी प्रेमी और उनके सहयोगियों को मां-बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर किनारे दफना दिया था।इस मामले ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button