*✍️दिल्ली से वापस लौटे कांग्रेस के 35 विधायक....मीडिया से कही ये बात....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️दिल्ली से वापस लौटे कांग्रेस के 35 विधायक….मीडिया से कही ये बात….*

रायपुर: दिल्ली में डेरा जमाकर बैठे 35 कांग्रेस विधायक आज रायपुर लौट आए हैं। वहीं, कुछ अन्य विधायक अभी भी दिल्ली में रूके हुए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर विधायक विनय जासवाल और वृहस्पत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली दौरे की जानकारी दी।

विधायक बृहस्पत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10-12 विधायक अभी भी दिल्ली में रुके हुए हैं। हम अपने-अपने निजी काम से दिल्ली गए हुए थे। सभी 70 विधायक एक साथ एकजुट हैं। प्रदेश प्रभारी पुनिया से जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे, सभी विधायकों से बात कर आगे की रणनीति बनाएंगे। भाजपा देश में गैर भाजपाई राज्य को अस्थिर करने के प्रयास में है, हम सबको एकजुट और सावधान रहने की जरूरत है।

 

वहीं, विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि पूरे देश मे गैर भाजपा राज्य को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। हमारे सारे विधायक एकजुट हैं, भाजपा घबराई हुई है। कहीं छत्तीसगढ़ गेम चेंजर ना बन जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button