टेक्नोलोजी

*✍️Whatsapp, Facebook, Instagram फिर से शुरू,ये तीनो प्लेटफॉर्म करीब 7 घंटे तक के लिए पूरी दुनिया में बंद रहे….*

नई दिल्ली। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म करीब 7 घंटे तक के लिए पूरी दुनिया में बंद रहे। जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब फिर से सेवा बहाल हो गई है।बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुनियाभर में अचानक काम करना बंद कर दिया था। ये समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई थी। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के भारत समेत पूरी दुनिया में अरबों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। आउटेज के बाद से फेसबुक के शेयर 6% तक गिर गए। आउटेज की ये समस्या कई घंटे बीतने के बाद भी बनी रही।

फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button