*✍️रायगढ़ के भूपदेवपुर क्षेत्र में काम करके आ रही थी तभी रास्ते में रोककर झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म भूपदेवपुर T I किये त्वरित कार्यवाही.....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️रायगढ़ के भूपदेवपुर क्षेत्र में काम करके आ रही थी तभी रास्ते में रोककर झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म भूपदेवपुर T I किये त्वरित कार्यवाही…..*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: दुष्कर्म की पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना भूपदेवपुर आकर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के पास घटना के संबंध में लिखित आवेदन पेश किया गया । थाना प्रभारी द्वारा आवेदन पर से आरोपी युवक हेमंत राठिया उर्फ ननकी (25 वर्ष) के विरूद्ध अप.क्र. 214/2021 धारा 376,506 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अपने स्टाफ के साथ आरोपी गिरफ्तारी के लिये उसके गांव जाकर दबिश दिये और आरोपी के कहीं और फरार होने के पहले उसे हिरासत में लेकर थाना लाये, आरोपी को शीघ्र रिमांड पर भेजा जावेगा ।

घटना के संबंध में पीड़ित महिला बताई कि दिनांक 30.09.2021 के दोपहर करीब 01.00 बजे खेत से काम कर घर आ रही थी, रास्ते में हेमंत राठिया अकेली पाकर बलपूर्वक खींचते हुये पास के झाड़ियों में ले गया और बलात संभोग किया । युवती बताई कि आरोपी हेमंत राठिया घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था । महिला के घरवाले उसे रोता देख पूछताछ करने पर महिला घटना बताई, लोकलाज के डर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी , परिवार में सलाह मशवरा होकर आरोपी पर सख्त कार्यवाही कराने आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, भूपदेवपुर पुलिस आवेदन पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है, शीघ्र आरोपी को रिमांड पर भेजा जावेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button