*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कांग्रेस में बड़ा बदलाव, इनको हटाया गया पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS पर....!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कांग्रेस में बड़ा बदलाव, इनको हटाया गया पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS पर….!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बड़े बदलाव में सीएम भूपेश बघेल के करीबी पीसीसी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी को हटा दिया गया है।

अरुण सिंघानिया, पीआर खूंटे, अंबिका मरकाम और वाणी राव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। त्रिवेदी के स्थान पर मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महासचिव के रूप में वासुदेव यादव, अमरजीत चावला और सुमित्रा धृतलहरे की नियुक्ति की गई है। चार जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं

इनमें भिलाई शहर, कोरबा ग्रामीण, बिलासपुर और जांजगीर चांपा शामिल है। भिलाई शहर में मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामीण में सुरेंद्र जायसवाल, बिलासपुर शहर में विजय पांडेय और जांजगीर चांपा में राघवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि इनमें कई नेता ऐसे हैं, जिन्हें निगम-मंडल में जिम्मेदारी दी गई थी। यह माना जा रहा है कि एक पद एक फॉर्मूले के तहत नई सूची जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button