*✍️राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 152वीं जयंती मना रहा भारत....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी,अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर दी राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि....* – RGH NEWS
देश

*✍️राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 152वीं जयंती मना रहा भारत….प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी,अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर दी राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि….*

नई दिल्ली. भारत आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 152वीं जयंती मना रहा है. महात्‍मा गांधी की जयंती के खास अवसर पर आज राजघाट (Rajghat) पर गांधी समाधि में सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत को महात्मा गांधी के सपनों का देश बनाने का संकल्प लेने को कहा. उन्‍होंने कहा, गांधी जयंती सभी भारतीयों के लिए विशेष दिन है. यह अवसर पर हम सभी के लिए गांधीजी के संघर्ष और बलिदान को याद करने का मौका है. यह अवसर हमें हमारे देश की समृद्धि और विकास के लिए काम करने की प्रेरणा देता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button