*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में ऐसे हो गए मामले BEO ने टीचर्स के ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर...!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में ऐसे हो गए मामले BEO ने टीचर्स के ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI  नारायणपुर। नारायणपुर जिले के एक BEO के खिलाफ शिकायत की गई है कि उसने शिक्षकों के ग्रुप में पोर्न वीडियो डाल दिया। उस ग्रुप में कई महिला शिक्षक भी हैं। वही शिक्षक संघ ने BEO पर टीचर्स के वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने का आरोप लगाया है। हालांकि BEO द्वारा 3 मिनट बाद ही उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया, लेकिन उन्होंने उस पोर्न वीडियो डाले जाने पर खेद जताते हुए ग्रुप में लिखा कि मेरा फोन मेरे पास नहीं किसी और के पास था। स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल होने लगा फिर मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। जब DEO नारायणपुर में उनसे स्पष्टीकरण मांगा तो BEO खेमेश्वर ने अपनी गलती मानने के बजाय यह लिखा कि घटना के समय वे संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग के अधिकारियों के साथ खाना खा रहे थे उसके बाद शौचालय गए इसी बीच यह वीडियो ग्रुप में सेंड कर दिया गया।

बीईओ बोले-मेरा कोई कसूर नहीं

जैसे ही मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो खेमेश्वर ने एक स्पष्टीकरण जारी किया। स्पष्टीकरण में खेमेश्वर ने कहा है कि घटना के समय वह संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग के अधिकारियों के साथ खाना खा रहे थे। फिर कुछ देर के लिए वो शौचालय गए थे। तभी इस वीडियो को ग्रुप में डाला गया है। उन्होंने कहा कि मेरा कोई कसूर नहीं है। मुझे स्कूल नहीं आने वाले कुछ टीचर्स फंसा रहे हैं। मेरे खिलाफ शिक्षकों ने साजिश रची है।

इधर, जैसे ही BEO ने मामले में स्पष्टीकरण जारी किया और शिक्षकों पर आरोप लगाया। वैसे ही सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर, SDM, संयुक्त संचालक बस्तर और DEO से कर दी है। इसमें कहा गया- BEO खुद अपने मोबाइल में ऐसी अश्लील सामग्री रखते हैं और जब अनजाने में यह वायरल हो गया तो इसका ठीकरा दूसरों के सर फोड़ने की कोशिश हो रही है। ये पूरी तरह से गलत है। इस पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button