छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट जारी…..छत्तीसगढ़ में अगले दिन तक झमाझम बारिश होने की संभावना…..*

नई दिल्लीः देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने देश के करीब 9 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दरअसल, वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम झारखंड और छत्तीसगढ़ के उत्तर में चक्रवाती सर्कुलेशन के साथ कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और अगले 24 घंटों के दौरान निम्न दबाव कमजोर हो सकता है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने देश के 9 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा और कोलकाता में अगले 3 दिन तक होगी भारी बारिश । 25 सितंबर तक छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में 26 सितंबर तक भारी से भारी बारिश होगी।



