*✍️पैट्रोलिंग पर निकली वन विभाग की टीम पर हुआ हमला......चार फॉरेस्ट गार्ड भी हुए घायल....* – RGH NEWS
देश

*✍️पैट्रोलिंग पर निकली वन विभाग की टीम पर हुआ हमला……चार फॉरेस्ट गार्ड भी हुए घायल….*

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वन विभाग के कर्मचारियों पर हमले की वारदात सामने आई है. वन विभाग के कर्मचारियों पर हुए हमले में चार फॉरेस्ट गार्ड घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए बत्रा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. आला अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में पैट्रोलिंग के लिए निकली थी. अधिकारियों के मुताबिक टीम पर पैट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध शराब तस्करों ने हमला बोल दिया. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पैट्रोलिंग टीम पर करीब 24 से 25 लोगों ने हमला बोल दिया. फॉरेस्ट गार्ड पर हमला करने वाले हमलावर लाठी-डंडों से लैस थे.

बताया जाता है कि घटना गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है. घायल फॉरेस्ट गार्ड को आनन-फानन में उपचार के लिए बत्रा हॉस्पिटल ले जाया गया. घायलों को सिर में गंभीर चोट आई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button