*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: एक बार फिर रायगढ़ जिले में यहां पर हुआ एक्सीडेंट.....मौके पर ही महिला की हुई मौत.......घटनास्थल पर पहुंची पुलिस....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: एक बार फिर रायगढ़ जिले में यहां पर हुआ एक्सीडेंट…..मौके पर ही महिला की हुई मौत…….घटनास्थल पर पहुंची पुलिस….*

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अदानी कोल माइंस के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जहां सुबह हुए इस हादसे में ट्रेलर से दबकर एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर तमनार पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो रही है।

बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर तीन लोग तोलगे जा रहे थे तभी बाइक की चक्का स्लिप करने पर तीनों रास्ते में गिर गए और सामने से आ रही ट्रेलर की चपेट में महिला आ गई। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका का नाम सेटकुवर खड़िया स्व पति हरिराम उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है तो वही दोपहिया वाहन चालक मोहित राम करवाही का ही रहने वाला बताया जा रहा है।जर्जर सड़कें और धूल के गुब्बार बन रही मौत की वजह–

तमनार क्षेत्र की सड़कें इन दिनों अपने अंतिम अवस्था में पहुंच चुकी है जगह-जगह मौत के गड्ढे बन चुके हैं बारिश होने पर कीचड़ तो धूप खिलते ही धूल के गुब्बार ओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। सड़क की समस्या की वजह से ही लगातार लोग बाग काल के गाल में समाते जा रहे हैं।

अदानी कोल माइंस के पास की सड़कें सबसे ज्यादा खराब–

अगर बात करें हुनकराडीपा से मिलुपारा पहुंच मार्ग अभी की हालत में बहुत ही जर्जर हो चुकी है। चतरा में स्थापित अदानी हिंडालको अंबुजा व अन्य कई कंपनियों की छवि गाड़ियां इन सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं जिस वजह से सड़क की दुर्दशा खस्ताहाल हो चुकी है।

कलेक्टर की अपील भी नही आया कोई काम–

धूल से बचने हेतु कलेक्टर भीम सिंह ने कंपनियों के आसपास स्थित सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव करने का अपील किया गया था परंतु उनके अपील का भी कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। कंपनियां अपनी मनमानी करते हुए ना तो पानी का छिड़काव कर रहे हैं और नहीं सड़कों की मरम्मत।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button