*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना आयी सामने.....2 दिनों से बिना-खाए पिए रस्सी से बंधी मिली पीड़िता....आरोपियों में महिला सरपंच का देवर भी शामिल.....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना आयी सामने…..2 दिनों से बिना-खाए पिए रस्सी से बंधी मिली पीड़िता….आरोपियों में महिला सरपंच का देवर भी शामिल…..*

कोरबा: एक आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है. 3 हवानों ने आदिवासी पीड़िता से न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसे रस्सी से बांधकर रखा. ये पूरा मामला कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र का है. आरोपियों में से एक गांव की महिला सरपंच का देवर बल्ला मरकाम, हीरालाल यादव और नूनेरा बालक छात्रावास का अधीक्षक विजय कंवर शामिल है.पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि 13 सितंबर की शाम करीब 4 बजे जब युवती पानी लेने बाल्टी लेकर घर से कुछ दूर हैंडपंप के पास पहुंची, तब आरोपी बल्ला अपने साथी हीरालाल यादव के साथ उसे उठाकर ले गया था. पीड़िता के अनुसार बल्ला और हीरालाल ने उससे दुष्कर्म किया था. आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पहले तो युवती को झाड़ियों में फेंक दिया था, फिर रात में उसको तीसरे आरोपी विजय कंवर के घर ले कर गए थे, इधर दो दिन बाद बुधवार को गांव वालों ने जब लापता युवती की खोजबीन तेज की, तो आरोपी पीड़ित युवती को गांव के ही एक घर के कोठार में छोड़कर भाग गए थे. पीड़िता शारीरिक रूप से पहले ही कमजोर बताई जा रही है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button