छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…दो से तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना…..बिजली गिरने की भी संभावना….*

रायपुर। प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। बारिश से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में आने वाले दो-तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में मौसम ठीक होने की अभी कोई गुंजाइश नहीं है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश के दो से तीन जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।



