*✍️PM Narendra Modi का 71वां जन्मदिन आज तो क्या मोदी के जन्मदिन पर देश को मिलेगा तोहफा.....* – RGH NEWS
देश

*✍️PM Narendra Modi का 71वां जन्मदिन आज तो क्या मोदी के जन्मदिन पर देश को मिलेगा तोहफा…..*

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर बीजेपी (BJP) देशभर में अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी. आज के दिन नमो ऐप पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से संबंधित एक प्रदर्शनी दिखाई जाएगी. नमो ऐप पर ‘अमृत प्रयास’ नाम से पर एक ऑप्शन जोड़ा गया है. जिसके जरिए लोग ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम में सेवा जैसे कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. लोगों से अपील की गई है कि वो जन्मदिन के शुभकामना संदेश के साथ देश की सेवा करने का प्रण लें.खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने 71वें जन्मदिन को आम दिनों की तरह व्यस्त दिनचर्या और बिना किसी उत्सव के बिताएंगे.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता मे जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक शुक्रवार 17 सितंबर को लखनऊ में होगी. इसमें चार दर्जन से अधिक वस्तुओं पर टैक्स दर की समीक्षा हो सकती है. इसमें कोविड-19 से संबंधित 11 दवाओं पर टैक्स छूट को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला भी हो सकता है.

इस बैठक में पेट्रोल और डीजल, प्राकृतिक गैस और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (विमान ईंधन) को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार हो सकता है. बैठक में राज्यों के राजस्व नुकसान पर मुआवजे पर भी चर्चा हो सकती है. इस बैठक में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) को GST के दायरे में लाने पर चर्चा हो सकती है.

अगर आज पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर कोई फैसला हुआ तो आम आदमी को बड़ी राहत मिल सकती है. पेट्रोल के दाम में भारी कमी आ सकती है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button