*✍️घर मे शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की हो गयी पिटाई….पड़ोसियों ने पति को कर दी खबर और पिटाई का वीडियो भी कर दिया वायरल….*

ललितपुर. जानकारी अनुसार उत्तरप्रदेश के ललितपुर मे एक प्रेमी की पिटाई हो गयी और वीडियो भी वायरल कर दी गयी,दरसअल प्रेमी अपने शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था तब जब वह महिला घर में अकेली थी लेकिन तभी किसी ने प्रेमी को घर मे घुसते हुए देख लिया और आए प्रेमी को देखकर पड़ोसियों ने उसके घर वालों को खबर कर दी. इसके बाद युवक की जान आफत में पड़ गई. पति और उसके दोस्तों ने घर में उसे पकड़कर चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई की. पिटाई करने के बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.यही नहीं दोस्तों ने पिटाई का पूरा वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया.इस दौरान महिला प्रेमी को बचाती भी नजर आई. उसने यह भी कहा कि सुबह पति और उस युवक ने एक साथ घर में बैठकर चाय पी थी. रात्रि में दोनों ने एक साथ घर में ही शराब भी पी, लेकिन पति इस बात को लेकर नाराज था कि अब दोपहर में युवक अकेला उसके घर में क्या कर रहा था ? प्रेमी युवक चुप-चाप मार खाता रहा, उसने बिल्कुल भी विरोध नहीं किया. पिटाई करने के बाद प्रेमी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं अब सोशल मीडिया में पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है



