*✍️भारत के इस नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक फैला हुआ कंडोम....लोग देख हो रहे हैरान....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️भारत के इस नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक फैला हुआ कंडोम….लोग देख हो रहे हैरान….*

 दिल्ली. कर्नाटक के तुमकूर जिले के नेशनल हाईवे (National Highway) का नजारा इस वक्त स्थानीय ग्रामीण लोगों के लिए हैरान कर देने वाला है. दरअसल इस हाईवे पर कई किलोमीटर तक सड़क के किनारे कंडोम (Kilometers of condoms) बिखरे हुए हैं.

हाईवे से गुजरने वालों लोगों में हैरानी है कि इतनी ज्यादा संख्या में कंडोम सड़क पर कैसे फैले! दरअसल तुमकूर के पास नेशनल हाईवे 48 पर काथसांद्रा और बटवाड़ी लाइन के बीच सड़क किनारे कंडोम फैले हुए हैं. लोगों को शक है कि इन्हें कहीं दूसरी जगह से लाकर फैलाया गया है.

शंका जाहिर की जा रही है कि ये किसी कंडोम कंपनी की कार से भी गिर सकते हैं. हालांकि अभी तक इस पर कोई स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं मिली है. बता दें कि नेशनल हाईवे 48 दिल्ली से शुरू होकर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई तक जाता है. इस बीच ये हाईवे देश के सात राज्यों से होकर गुजरता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button