देश
*✍️सिरफिरे युवक ने मांगा मोबाइल नंबर तो युवती ने सिखाया ऐसा सबक की हर कोई कर रहा तारीफ….*

रायबरेली. सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती चप्पलों से सिरफिरे युवक की पिटाई करते दिख रही है. वीडियो को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का है बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की है. युवती ने मोबाइल नंबर मांगने पर एक सिरफिरे को न सिर्फ सबक सिखाया बल्कि बीच चौराहे पर चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी. यही नहीं, मनचले को पीटने के बाद युवती ने उसे हिदायत भी दी कि दोबारा ऐसी हरकत की तो एफआईआर दर्ज करा देंगे. बीच चौराहे जिस तरह बेटी ने साहस का परिचय दिया, उसके सभी कायल हो गए.



