*✍️सोने की कीमतों में लगातार गिरावट….जाने अब कितना सस्ता हुआ सोना चांदी….*

नई दिल्ली : अगर आप सोना या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले दिनों सोने की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर से तेजी का दौर शुरू हो गया है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले यानी सोमवार (6 September) को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
सोमवार को सोने की कीमत में 288 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। इस बढ़त के साथ सोना 47534 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को सोना 47246 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने के साथ-साथ चादी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई। चांदी 1482 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ। इसके साथ चांदी 64957 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 63475 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई।
ऑलटाइम हाई से सोना 8666 और चांदी 15023 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस बढ़त के साथ सोना सोमवार को अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8666 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी 15023रुपये प्रति किलो सस्ता बिक रही है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से लेकर 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
सोमबार को फिलहाल भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 47534 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 47344 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 43541 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 35651 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना 27807 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।



