छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी…नई ट्रेन हो रही है शुरू जाने कहाँ से कहाँ तक के लिए हो रही शुरू….*

छत्तीसगढ़: रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर पैसेंजर-एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (प्रतिदिन) का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08236 बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर कम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (प्रतिदिन) बिलासपुर से दिनांक 17 सितम्बर, 2021 से तथा गाड़ी संख्या 08235 भोपाल-बिलासपुर पैसेंजर कम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (प्रतिदिन) भोपाल से दिनांक 19 सितम्बर, 2021 से रवाना होगी ।
इस गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 03 स्लीपर एवं 05 सामान्य सहित कुल 10 कोचों के साथ चलेगी । इस गाड़ी में केवल कनफर्म टिकट रेल यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी एवं कोविड़ के सभी नियमो का कड़ाई से पालन करना होगा ।



