*✍️SBI मे खोले ये एकाउंट और उठाये उसका लाभ जाने क्या मिलेगा फायदा….*

नई दिल्ली।भारीतय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आपके लिए लाया एक खास स्कीम लेकर आया है। ये स्कीम आपको फ्री में मनी ट्रांसफर करने की सुविधा देती है। SBI भारत छोड़ने वाले ग्राहकों को नमस्ते यूके अकाउंट खोलने की सुविधा दे रहा है। इस अकाउंट को आप डिजिटल तरीके से भी खोल सकते हैं।
एसबीआई की योनो एसबीआई यूके मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर इस अकाउंट को खोला जा सकता है। SBI ने ट्वीट कर इस खास स्कीम और खाते के बारे में जानकारी दी है।
आप इस अकाउंट के जरिए प्रीफरेंशियल एक्सचेंज रेट पर मनी ट्रांसफर करने की सुविधा के साथ इंटरनेशनल डेबिट और कई बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
SBI ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हमारे ग्राहक हमारे साथ कहीं भी और कभी भी बैंकिंग सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। योनो एसबीआई यूके मोबाइल ऐप के जरिए एसबीआई यूके के साथ नमस्ते यूके अकाउंट खोलें। इसके अलावा एसबीआई ने लिखा कि भारत में प्रीफरेंशियल रेट पर मनी ट्रांसफर समेत कई बेनेफिट्स का मजा लें।



