*✍️छत्तीसगढ़ में स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी और गाली-गलौज करने वाले 3 शिक्षकों को किया गया सस्पेंड...* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ में स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी और गाली-गलौज करने वाले 3 शिक्षकों को किया गया सस्पेंड…*

रायपुर । पढ़ाने के बजाय स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी करने और छात्र-छात्राओं से गाली-गलौज करने वाले शिक्षकों की छुट्टी हो गयी है। ज्वाइंट डायरेक्टर ने तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। गरियाबंद के ढोडरा पूर्व माध्यमिक शाला मैनपुर के शिक्षक शशिशेखर पांडेय और उसी स्कूल के शिक्षक खिर सिंह नेताम पर आरोप था कि ये दोनों शिक्षक पढ़ाने के बजाय स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी करते थे और नशे में ही बच्चों को पीटते थे। वहीं गरियाबंद के मैनपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदोभांठा के शिक्षक प्रकाश कुमार भोई पर आरोप था कि पढ़ाने के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ गाली-गलौज करते थे

दरअसल पिछले दिनों शशिशेखर पांडेय और खिर सिंह नेताम की तस्वीरें माडिया में वायरल हो गयी थी, जिसमें खिर सिंह नेताम दारू में टुन्न होकर स्कूल में गिरे थे, जबकि शिक्षकों को दारू-मुर्गा पार्टी करते पकड़ने पहुंचे ग्रामीणों के साथ शराब के नशे में ही शशिशेखर भिड़ गये थे।

इस मामले में की शिकायत के बाद संयुक्त संचालक रायपुर ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। प्रकाश भोई को गरियाबंद के मैनपुर बीईओ कार्यालय अटैच किया गयाहै। वहीं खिर सिंह नेताम और शशिशेखर पांडेय को भी बीईओ दफ्तर में अटैच किया गयाहै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button