*✍️सोने में गिरावट जारी......देखें नए भाव...* – RGH NEWS
देश

*✍️सोने में गिरावट जारी……देखें नए भाव…*

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार गिरावट हो रही है, इसी क्रम में आज यानी 1 सितंबर 2021 को भी दिल्‍ली सर्राफा बाजार में गिरावट दर्ज की गई, वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में भी कमी आई है।दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में महज 6 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है, राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 46,123 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,811 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बुधलवार को चांदी के दाम 515 रुपये की गिरावट के साथ 61,821 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए, वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 23.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button