मनोरंजन

*✍️पानी पूरी को लेकर पति से झगड़े के बाद पत्नी ने की आत्महत्या…जाने ऐसी क्या थी वजह….*

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे जिले में 23 वर्षीय एक महिला ने ‘पानी पूरी’ को लेकर पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को बताया कि पति बिना बताए ‘पानी पूरी’ (Gol Gappas) घर ले आया था, जबकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था, जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया.

पुलिस ने बताया कि महिला प्रतीक्षा सरवडे की 2019 में गहिनीनाथ सरवडे के साथ शादी हुई थी और दोनों के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था.

भारती विद्यापीठ थाने की एक अधिकारी ने बताया, ‘गत शुक्रवार को पत्नी को बिना बताए उसका पति घर पर ‘पानी पूरी’ ले आया था. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया क्योंकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था. अगले दिन महिला ने कथित तौर पर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई.’ पुलिस ने सोमवार को महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button