*✍️125 रुपये का सिक्का हुआ जारी....जानिए कौन, कैसे और कहां से खरीद सकता है 125 रुपये का सिक्का....* – RGH NEWS
देश

*✍️125 रुपये का सिक्का हुआ जारी….जानिए कौन, कैसे और कहां से खरीद सकता है 125 रुपये का सिक्का….*

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानी एक सितंबर को इस्‍कॉन के संस्‍थापक भक्तिवेदांत स्‍वामी के 125वें जन्‍मदिवस के मौके पर 125 रुपये का एक विशेष स्‍मारक सिक्‍का जारी किया।

इस्कॉन (ISKCON) की स्थापना करने वाले और हरे कृष्ण भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक माने जाने वाले श्री भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 125 रुपये का विशेष स्मृति सिक्का जारी करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वे लोगों को संबोधित भी करेंगे.स्वामीजी ने 100 से अधिक मंदिरों की स्थापना की और दुनिया को भक्ति योग का मार्ग दिखाने वाली कई पुस्तकें लिखी हैं. वैदिक साहित्य के प्रसार में इस्कॉन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इस्कॉन ने ही श्रीमद्भगवद् गीता और अन्य वैदिक साहित्य का 89 भाषाओं में अनुवाद किया, जो दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ.बहरहाल 125 रुपये का सिक्के के बारे में बात करें तो यह दिखने में आकर्षक होगा. इसके एक तरफ राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के साथ 125 रुपये मुद्रित होगा और दूसरी ओर स्वामी प्रभुपाद की तस्वीर उभरी हुई होगी.

कहां से और कैसे खरीद सकते हैं सिक्के?
अगर आप यह सिक्का खरीदना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग करा सकते हैं. RBI के मुंबई और कोलकाता स्थित भारत सरकार मिंट ऑफिस इस तरह के स्पेशल एडिशन सिक्के और स्मृति सिक्के जारी करते हैं. ये भारतीय प्रतिभूति मुद्रण और मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आते हैं.

इन सिक्कों को पाने के लिए निगम की वेबसाइट पर आवेदन करना होता है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है. रजिस्टर्ड ग्राहक ही स्मृति सिक्कों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस तरह के सिक्कों के लिए आरबीआई की वेबसाइट पर आप भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button