*✍️निगम के बिजली विभाग प्रभारी बीते 2 वर्षों से महापौर के चेंबर में इमरजेंसी लाइट की सुविधा नहीं की… महापौर ने अपनी समस्या नगर निगम आयुक्त को बताई आयुक्त ने तत्काल महापौर के चेंबर आकर समस्या का निराकरण करने की बात कही…..*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। शहर के बहुत से हिस्सों में बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभाग में भी बिजली बंद होने से ऑनलाइन जितने भी कार्य हैं वह भी प्रभावित हुए हैं। जिससे विभाग के बहुत से कार्य जनता से संबंधित रुकने से आमजन परेशान है। शहर के बीच स्थित नगर पालिका निगम ने छोटे-छोटे कामों के लिए लोग खड़े दिखे, जिन्हें बिजली आने की इंतजार है।
निगम के कुछ विभाग के चेंबर में बैटरी के माध्यम से लाइट होने की बात कही गई है। वही शहर के प्रथम नागरिक महापौर के चेंबर में अंधेरा देखने को मिला, जबकि महापौर ने पिछले डेढ़ वर्षो से बिजली प्रभारी को महापौर के चेंबर में इनवर्टर या जनरेटर की सुविधा मुहैया कराने के लिए लेटर लिखने की बात सामने आ रही है, जबकि बिजली प्रभारी सूरज देवांगन ने आज दिनांक तक उनके चेंबर में बिजली व्यवस्था नहीं करा पाई।जिससे महापौर के पास शहर की आम लोगों ने अपनी समस्या को लेकर चर्चा के लिए रुके हुए थे, महापौर ने बिजली की समस्या को देखते हुए बाद में आने को कहा। तभी महापौर ने बिजली प्रभारी और नगर निगम आयुक्त को इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए चर्चा की, आयुक्त ने तत्काल महापौर के चेंबर आकर उनकी समस्या को सुना। वहीं दूसरी ओर निगम के बिजली प्रभारी बीते 2 साल से शहर के प्रथम नागरिक की बात को टालते रहे।
अब देखना यह है कि नगर पालिका निगम आयुक्त की आदेशों का पालन विभाग के कर्मचारी कब तक पालन करते हैं। शहर में चर्चा का विषय है कि बिजली प्रभारी की मनमानी से शहर के बहुत से काम अटके पड़े हैं। जब हमने बिजली विभाग के ई.ई. श्री साहू से बात की तो उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय मैं ऑक्सीजन प्लांट का कार्य हो रहा है जिससे कारण बिजली बंद की गई है।



