बिजनेस

Indian Share Market: अगले हफ्ते कैसे रहेगी शेयर बाजार की चाल, RBI MPC से GDP और PMI तक, इन 4 फैक्टर्स पर रहेगी नजर

Indian Share Market भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. इस दौरान आईबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई के इनफ्लो से बाजार की चाल निर्धारित होगी. नवंबर में भारतीय शेयरों में 11% से ज्यादा की उछाल आई है. कई महीनों तक कमजोर प्रदर्शन करने के बाद यह दुनिया भर के प्रमुख इक्विटी सूचकांकों में सबसे बड़ी तेजी है.

 

 

जीडीपी के आंकड़े 30 नवंबर को जारी किए जाएंगे

भारत सरकार की ओर से 30 नवंबर को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे. इनका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ सकता है. वहीं, एक दिसंबर को पीएमआई का डेटा भी जारी किया जाएगा.

 

2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच होगी RBI MPC

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक 2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच होगी. आखिरी दिन इसके फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा.

 

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का इनफ्लो भी बाजार के लिए अहम होगा. नवंबर में विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार रहे हैं और 1-27 नवंबर तक के सत्र तक एफआईआई ने इक्विटी में करीब 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है.

 

ये भी पढ़ें : Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी से गांजा परिवहन करते रायगढ़ के दो युवक गिरफ्तार

 

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा. इस दौरान सेंसेक्स 580.45 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,339.26 और निफ्टी 193.40 अंक या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साछ 25,607.20 पर बंद हुआ.

 

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 184.70 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,846.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 37.70 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,481.30 पर था.

 

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 4.58 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 3.26 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.14 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 2.07 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.65 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.39 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ.

 

Indian Share Marketदूसरी तरफ निफ्टी मीडिया -4.62 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक -3.94 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -3.20 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज -2.38 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक -2.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो -2.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button