छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे 202 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Cg Currents News :  बलरामपुर, 27 अक्टूबर 2026/

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 अक्टूबर को विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम चिरई, जशवंतपुर में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर वे जिलेवासियों को 202 करोड़ 65 लाख रुपये के 2009 विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिनमें 156 करोड़ 68 लाख रुपये के 1863 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 45 करोड़ 97 लाख रुपये के 146 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
प्रमुख कार्यों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 71 करोड़ 89 लाख रुपये की तीन सड़कें, कुसमी विकासखंड में 26 करोड़ 15 लाख रुपये के पाँच पुल, जिला चिकित्सालय में 4 करोड़ 72 लाख रुपये की सीटी स्कैन मशीन तथा वीबी-जी राम जी योजना के 1854 कार्य शामिल हैं। लोकार्पण होने वाले कार्यों में 15 एकल ग्राम नल जल योजनाएँ, मनरेगा के 97 चेक डैम तथा छात्रावास, उप स्वास्थ्य केंद्र और महतारी सदन जैसे निर्माण कार्य प्रमुख हैं। कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button