बिजनेस

PM Kisan 24th Installment: 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन खाते में आएंगे ₹2000, जानें आपको मिलेंगे या नहीं?

PM Kisan 24th Installment: केंद्र सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2026) चलाई, जिसके तहत पात्र किसान के परिवार को हर साल करीब 6 हजार रुपये दिए जाते है, यह राशि 2-2 हजार रुपये की किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी (PM Kisan ₹2000 Installment) जाती है। किसानों को अपनी 24 वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment Date) का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। सरकार की ओर से 24वीं किस्त आने की डेट जारी कर दी गई है। आइए जानें किस दिन आएगी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त?

 

यह भी पढ़ें: Kartik Month 2026: कार्तिक मास 2026 में कब-कब पड़ेंगे व्रत-त्योहार? यहां देखें करवा चौथ, दीपावली से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक की पूरी लिस्ट

 

कब आएगी PM Kisan की 24th Installment?

PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ो किसानों को मिलता है। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तें भेजी जा चुकी है और सभी किसानों को अपनी 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment) का इंतजार था। लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो गया है। सरकार की ओर से किस्त जारी करने की डेट घोषित कर दी गई है। सभी किसानों के खाते में 24वीं किस्त की राशि महिने के अंत में 30 अक्टूबर 2026 को आएगी।

 

24th Installment आने की डेट जारी

सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर PM किसान योजना के ऑफिशियल पेज पर एक पोस्ट के जरिए 24वीं किस्त जारी करने की जानकारी दी। पोस्ट में लिखते हुए कहा कि-

 

‘PM Kisan 24th Installmentसीधी मदद, किसान और भी मजबूत! तारीख नोट कर लें! पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी की जाएगी, जिससे हमारे अन्नदाताओं को लगातार आर्थिक सहायता मिलेगी और वे सशक्त होंगे।’

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button