रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

Raigarh News : रायगढ़। वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती अनुपमा शाखा यादव ने नगर पालिक निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर रामलीला मैदान में पड़े बजरी-गिट्टी के डस्ट की तत्काल सफाई कराने तथा मैदान को पुनः खेलने योग्य बनाने के लिए समतलीकरण कराने की मांग की है।

Read More : No UPI Day: कल ‘नो यूपीआई डे’ का ऐलान, काले कपड़े से ढके रहेंगे दुकानों के QR स्कैनर

पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने अपने ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह के आयोजन के लिए मैदान में मौजूद गड्ढों को भरने एवं समतलीकरण के उद्देश्य से बजरी, गिट्टी एवं डस्ट डाला गया था। चक्रधर समारोह संपन्न हुए काफी दिन बीत जाने के बाद भी मैदान से बजरी गिट्टी के अवशेषों को हटाकर साफ-सफाई नहीं कराई गई है।

उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल गतिविधि से जुड़े बच्चे एवं खिलाड़ी खेल गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं। मैदान में जगह-जगह बजरी, गिट्टी एवं डस्ट पड़े होने के कारण खिलाड़ियों को खेलने में परेशानी हो रही है तथा असमतल सतह और बिखरी हुई गिट्टी के कारण खिलाड़ी चोटिल भी हो रहे हैं।

पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने कहा कि चक्रधर समारोह के लिए मैदान को अस्थायी रूप से तैयार किया गया था, लेकिन समारोह समाप्त होने के बाद मैदान को उसके मूल स्वरूप में वापस लाना भी नगर निगम की जिम्मेदारी है। खिलाड़ियों और युवाओं के लिए मैदान सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहना जरूरी है। खेल के मैदान में ऐसी सामग्री का लंबे समय तक पड़ा रहना उचित नहीं है।

उन्होंने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि रामलीला मैदान में पड़े बजरी-गिट्टी एवं डस्ट को तत्काल हटवाकर मैदान की साफ-सफाई कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार मैदान का समतलीकरण कराया जाए, ताकि शहर के युवा एवं खिलाड़ी सुरक्षित वातावरण में खेल गतिविधियां संचालित कर सकें।

Read More: Raigarh News : बांके बिहारी उद्योग में 102 घनमीटर रेत का भंडारण पकड़ा, खनिज विभाग ने ठोका 80 हजार का जुर्माना

पार्षद ने कहा कि रामलीला मैदान खेल गतिविधि से जुड़े बच्चे एवं युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खेल मैदान हैं। इनके रखरखाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निगम प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र निराकरण कराने की अपेक्षा व्यक्त की है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button