रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : बांके बिहारी उद्योग में 102 घनमीटर रेत का भंडारण पकड़ा, खनिज विभाग ने ठोका 80 हजार का जुर्माना

पूंजीपथरा के बांके बिहारी उद्योग में खनिज विभाग की जांच; दस्तावेजों का सत्यापन हुआ तो सामने आया मामला, रेत जब्त कर प्रबंधन को नोटिस

Raigarh News :  RGHNEWS@PRASHANT TIWARI रायगढ़। जिले में रेत के अवैध भंडारण और परिवहन को लेकर खनिज विभाग ने अब उद्योगों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित बांके बिहारी उद्योग में विभाग की जांच के दौरान करीब 102 घनमीटर रेत का भंडारण मिला, जिसे विभागीय जांच में नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद खनिज विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए रेत को जब्त किया और उद्योग प्रबंधन पर ₹80,600 का जुर्माना लगाया।

Read More : Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कापू पुलिस की कार्रवाई, पण्डो जनजाति की भूमि फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी सुखन राठिया गिरफ्तार

शिकायत के बाद पहुंची टीम, मौके पर हुआ सत्यापन

उद्योग परिसर में रेत के भंडारण को लेकर शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने परिसर में रखी रेत की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान करीब 102 घनमीटर रेत का भंडारण सामने आया। विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित रेत को जब्ती की कार्रवाई में लिया और उद्योग प्रबंधन को नोटिस जारी किया।

बिना वैध दस्तावेज खनिज रखने पर सख्ती

खनिज विभाग ने मामले में उद्योग प्रबंधन पर 80,600 का जुर्माना लगाया है। विभाग की ओर से उद्योग संचालकों को यह भी हिदायत दी गई है कि खनिज का भंडारण निर्धारित नियमों के तहत और वैध दस्तावेजों के आधार पर ही किया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सिर्फ प्लांट नहीं, सड़कों पर भी विभाग की नजर

अवैध रेत के खिलाफ विभाग की कार्रवाई उद्योग परिसर तक सीमित नहीं है। जिले के अलग-अलग इलाकों में खनिज परिवहन की भी जांच की जा रही है। पंजीपथरा क्षेत्र में जांच के दौरान बिना रॉयल्टी पर्ची खनिज परिवहन करते एक वाहन को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

Read More : Jio: Jio का एनिवर्सरी ऑफर, JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ

वहीं घरघोड़ा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। इसके अलावा छातामुड़ा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के पांच वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है।

भंडारण से परिवहन तक जांच का दायरा बढ़ा

लगातार सामने आ रहे अवैध खनिज भंडारण और परिवहन के मामलों को देखते हुए खनिज विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाया है। अब उद्योग परिसरों में रखे खनिज की मात्रा के साथ उसके दस्तावेज और रॉयल्टी की भी जांच की जा रही है। विभाग की कार्रवाई से अवैध रूप से रेत का भंडारण और परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button