छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

CG Job Vacancy 2026 जिले के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले (Rojgar Mela 2026) का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

read more Health tips: अजवाइन का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं कई बड़े फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

 

 

10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर

CG Job Vacancy 2026 फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसी प्रकार सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।नए स्थान तलाशें

 

कुल 140 पदों पर रोजगार

CG Job Vacancy 2026इस प्रकार रोजगार मेले में कुल 140 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in/ e-Rojgar CG App अथवा जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button