Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

Toxic OTT Relese टॉक्सिक साल 2026 में रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। साउथ सुपरस्टार यश की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा बज देखने को मिल रहा था। रिलीज होने से पहले फिल्म की जितनी भी झलकियां सामने आई थी। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि यह सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। हालांकि, रिलीज के बाद इसका हाल कुछ और ही हो गया।
जिस उत्साह के साथ मेकर्स ने फिल्म को दर्शकों के लिए पेश किया था। इसे वैसा रिस्पांस नहीं मिल पाया। सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद अपनी खराब कहानी की वजह से फिल्म को असफलता का सामना करना पड़ा। हालांकि जिन दर्शकों ने फिल्म नहीं देखी है वह इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप यह फिल्म ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी अपडेट सामने आई है।
ये भी पढ़ेंNSE ipo: कल से खुल रहा शेयर बाजार का ‘बाहुबली’ NSE IPO, दांव लगाने से पहले जान लें हकीकत
OTT पर कब और कहां देखें टॉक्सिक
अगर आप जाना चाहते हैं कि ओटीटी पर इस फिल्म को कब और कहां रिलीज किया जाने वाला है, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर पेश किया जाएगा। प्लेटफार्म में इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं और आने वाले दिनों में फिल्म इस पर देखी जा सकेगी। ओटीटी रिलीज डेट के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 25 सितंबर को इसे पेश किया जाएगा। सिनेमाघरों में तो फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अब ऑनलाइन इसे कैसा रिस्पांस मिलता है, यह इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
Read more NSE ipo: कल से खुल रहा शेयर बाजार का ‘बाहुबली’ NSE IPO, दांव लगाने से पहले जान लें हकीकत
कैसा रहा फिल्म का हाल
Toxic OTT Releseसिनेमाघरों में फिल्म की परफॉर्मेंस की बात करें तो केजीएफ चैप्टर 2 की शानदार सफलता के लगभग 4 साल बाद यश ने टॉक्सिक से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे। लेकिन फिल्म की कहानी ने फैंस को निराश कर दिया। इसे क्रिटिक्स ने भी कुछ खास रिव्यू नहीं दिया। अब ऐसे में ओटीटी पर ये क्या कमाल दिखाती है ये देखने वाली बात है।
One Comment