टेक्नोलोजी

Redmi Note 17: 10000mAh बैटरी के साथ Redmi ने भारत में लॉन्च किए दो तगड़े फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Note 17 सीरीज में कंपनी ने दो तगड़े फोन लॉन्च कर दिए हैं। रेडमी के ये फोन Note 17 Pro और Note 17 Pro Max के नाम से पेश किए गए हैं। रेडमी के ये दोनों फोन तगड़ी बैटरी के साथ आते हैं। Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, Note 17 Pro Max को 10,000mAh बैटरी के साथ उतारा गया है। इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल Redmi Note 17 भी 8,000mAh बैटरी के साथ पहले ही भारत में लॉन्च हो चुका है। Note 17 Pro Max को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था।

 

Read more Gold Silver Rate Today: हाइक से धड़ाम से गिरा सोना, चांदी की कीमत भी लुढ़की, जानें आज का ताजा रेट

 

कितनी है कीमत?

Redmi Note 17 Pro को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन- Stealth Black, Cloud Blue और Purple Vibe में पेश किया है। यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 33,999 रुपये में आता है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 36,999 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर 3000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसकी सेल 17 सितंबर को शुरू होगी। इसे कंपनी के आधिकारिक स्टोर के अलावा Amazon से खरीदा जा सकेगा।

 

8GB RAM + 128GB – 33,999 रुपये

8GB RAM + 256GB – 36,999 रुपये

Redmi Note 17 Pro

Image Source : REDMI INDIA

रेडमी नोट 17 प्रो

 

Redmi Note 17 Pro Max को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन- Matcha Green, Secret Sunrise और Stealth में पेश किया है। इस फोन को भी कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 55,999 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसकी सेल 23 सितंबर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon पर आयोजित की जाएगी।

 

8GB RAM + 256GB – 49,999 रुपये

12GB RAM + 256GB – 55,999 रुपये

 

Redmi Note 17 Pro, Redmi Note 17 Pro Max के फीचर्स

रेडमी के ये दोनों फोन 6.83 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक की है। Remi Note 17 Pro में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया है, जिसके साथ 8GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। Redmi Note 17 Pro Max में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया है। इसके साथ 12GB LPDDR5x रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

 

 

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स

ये दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करते हैं। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max के बैक में भी डुअल कैमरा मिलता है। इन दोनों फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इस सीरीज के मैक्स मॉडल में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, प्रो मॉडल 16MP कैमरे के साथ आता है।

 

Redmi Note 17 Pro Max Redmi Note 17 Pro

डिस्प्ले 6.83 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz 6.83 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz

प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4

स्टोरेज 12GB + 256GB 8GB + 256GB

बैटरी 10000mAh, 100W 9,000mAh, 67W

कैमरा 50MP + 8MP, 32MP 50MP + 8MP, 16MP

OS Android 16, HyperOS 3 Android 16, HyperOS 3

Redmi Note 17 दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्वी एटमस, स्टीरियो स्पीकर, USB Type C, NFC, WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। रेडमी के ये दोनों मिड बजट फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड हैं, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही, धूल-मिट्टी का भी असर नहीं होता है। इसके प्रो मॉडल में कंपनी ने 9000mAh की तगड़ी बैटरी दी है। इसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। वहीं, प्रो मैक्स में 10,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button