छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: रक्षाबंधन पर मिला ‘विष्णु भैया’ का तोहफा

Today Cg News:   रायपुर, 27 अगस्त 2026

​त्योहारों की उमंग के बीच जब अपनों से सम्मान और संबल का उपहार मिले, तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले सारंगढ़ की निवासी गीता मराठा के बैंक खाते में ‘महतारी वंदन योजना’ की 31वीं किस्त पहुंची, तो उनके चेहरे पर छाई मुस्कान राज्य सरकार के प्रति उनके अटूट विश्वास को बयां कर रही थी।

​त्योहार की तैयारियों को मिला आर्थिक संबल

​गीता मराठा ने बताया कि इस सहायता से राखी की तैयारियों के साथ घर के जरूरी सामानों की खरीदारी बिना किसी वित्तीय तनाव के संभव हो सकी। उनके अनुसार, महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि हर महीने समय पर मिलने वाली वह ताकत है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है और घरेलू जरूरतों के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहने देती।

​“विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद”

​मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए गीता मराठा ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले यह राशि मिलने से मैं त्योहार की तैयारी आसानी से कर पाऊंगी। प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए यह योजना सच्चा सहारा है। इस आत्मीय उपहार के लिए विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद।

​स्वावलंबन की नई मिसाल

​छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के जीवन में स्थायित्व और आर्थिक स्वावलंबन का नया अध्याय लिख रही है। समय पर मिल रही यह सहायता न केवल महिलाओं का सम्मान बढ़ा रही है, बल्कि उनके परिवारों की खुशियों को भी दोगुना कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button