अन्य खबरदेश

Air India Bird Hit: एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया; रद्द करनी पड़ी फ्लाइट

Air India Bird Hit अमृतसर से पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट उड़ान की तैयारी में थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही विमान के साथ बर्ड हिट हो गया।

 

खास बात यह है कि फ्लाइट रद्द किए जाने की शुरुआती वजह तकनीकी खराबी बताई गई, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजे गए पत्र पर की गई हाथ से लिखी नोटिंग में विमान से पक्षी टकराने यानी बर्ड हिट का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। फ्लाइट स्टेटस रिकॉर्ड में भी इसके रद्द होने की पुष्टि हुई है।

 

फ्लाइट को करीब 4:25 बजे अमृतसर से पुणे के लिए रवाना होना था। विमान यात्रियों के साथ उड़ान की तैयारी में था, लेकिन टेकऑफ से पहले ही विमान के साथ बर्ड हिट की घटना सामने आ गई। इसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को ऑपरेट नहीं किया गया और उड़ान रद्द करने का फैसला लिया गया। उपलब्ध उड़ान शेड्यूल के अनुसार IX-1694 अमृतसर-पुणे के बीच नियमित नॉन-स्टॉप सेवा है।

 

 

read more Axis Bank credit card: 28 अगस्त से Axis Bank क्रेडिट कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाब, ग्राहकों को पड़ेगा सीधा असर

 

एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजे पत्र में दो अलग-अलग वजह

मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजे गए पत्र की कॉपी सामने आई है। पत्र की शुरुआत में फ्लाइट रद्द होने की वजह तकनीकी बताई गई है। हालांकि, इसी पत्र पर बाद में हाथ से की गई नोटिंग में बर्ड हिट और विमान के साथ पक्षी के टकराने का उल्लेख किया गया है।

 

यात्रियों को विमान से उतारा, सामान भी लौटाया

फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद विमान में सवार यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। इसके बाद यात्रियों के चेक-इन सामान को भी विमान से बाहर निकालकर उन्हें वापस कर दिया गया।

गौर हो कि विमान को उड़ाने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी होता है कि पक्षी के टकराने से विमान के किसी महत्वपूर्ण हिस्से को नुकसान तो नहीं पहुंचा। इसी सुरक्षा प्रक्रिया के चलते फ्लाइट को ऑपरेट नहीं किया गया।

 

Air India Bird Hitहालांकि एयरपोर्ट पर पक्षियों की गतिविधि और विमानों के लिए उससे पैदा होने वाले जोखिम को देखते हुए यह घटना एक बार फिर एयरपोर्ट परिसर में बर्ड हाजर्ड से निपटने की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button