Bank Holidays This Week: 10 से 16 अगस्त के बीच 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Holidays This Week: 10 से 16 अगस्त के बीच 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays This Week अगर इस हफ्ते (10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच) आपका भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी (HDFC), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) या आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. इस हफ्ते देश के अलग-अलग हिस्सों में 3 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में कैश जमा करने, चेक क्लियरेंस या पासबुक अपडेट कराने जैसे कामों के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह लिस्ट जरूर देख लें.

 

इस हफ्ते और पूरे अगस्त महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे

इस हफ्ते (10 से 16 अगस्त) कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

10 से 16 अगस्त 2026 के बीच कुल 3 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा:

 

15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा और सभी बैंक बंद रहेंगे.

 

16 अगस्त (रविवार): पूरे देश में रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.

 

अगस्त 2026 में आगे आने वाली अन्य छुट्टियां

इस हफ्ते के बाद भी अगस्त के बाकी दिनों में त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:

 

19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.

 

25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम के मौके पर केरल और आंध्र प्रदेश में अवकाश रहेगा.

 

सिर्फ पैसे बचाने से नहीं बनेंगे अमीर! आज ही अपनाएं ये 8 आसान हैक्स, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

 

26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

 

28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन / श्री नारायण गुरु जयंती पर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में छुट्टी रहेगी.

 

क्या बैंक बंद रहने पर डिजिटल बैंकिंग चालू रहेगी?

जी हां. बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद आप बिना किसी रुकावट के अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी कर सकते हैं. इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप 24 घंटे चालू रहेंगे और एटीएम (ATM) से कैश निकालने और यूपीआई (PhonePe, Google Pay, Paytm) से भुगतान करने में कोई परेशानी नहीं होगी.

 

Read more Visa Free Countries for Indians: विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं? इन 25 देशों के लिए भारत की VISA फ्रीएंट्री

 

लोन न चुकाने पर फोन ब्लॉक नहीं कर सकेंगे बैंक

Bank Holidays This Weekइसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक और बड़ा निर्देश जारी किया है. आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि रिकवरी के नाम पर पर्सनल, कार या होम लोन न चुकाने वाले ग्राहकों के मोबाइल फोन या लैपटॉप को डिसेबल/ब्लॉक न किया जाए, सिर्फ उन मामलों को छोड़कर जहां डिवाइस के लिए ही बैंक ने लोन दिया हो.

 

Related Articles

Back to top button