Credit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 28 अगस्त से होगा लागू

Credit Card Rules प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने MAGNUS क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नए नियम 28 अगस्त 2026 से लागू होंगे। डायनेमिक करंसी कन्वर्जन मार्कअप को 1.50% से बढ़कर 2% कर दिया गया है। लेट पेमेंट फीस और रिवार्ड्स से जुड़े बदलाव भी किए गए हैं।
50,000 रुपये से कम के बैलेंस के लिए लेट फीस में कोई भी बदलाव नहीं किया है। 50,000 या इससे अधिक के बैलेंस के लिए 1300 रुपये तक शुल्क लगेगा। 500 से काम के अमाउंट के लिए कोई भी लेट फीस नहीं देनी होगी। 501 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के लिए शुल्क 500 रुपये है। 5001 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के लिए फीस 750 रुपये है। जबकि 10,001 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की रकम के लिए फीस 1200 रुपये है।
ये भी पढ़ेंCG news: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का एक्सीडेंट, हाईवे पर ट्रक से टकराई इनाेवा कार
बकाया भुगतान और रिवार्ड से जुड़े नियम
यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड के बकाए का भुगतान करते हैं, तो भुगतान को बकाया बैलेंस के अलग-अलग हिस्सों में एक निर्धारित क्रम में एडजस्ट किया जाता है। अब भुगतान सबसे पहले लागू फीस और चार्ज (टैक्स सहित) के लिए किया जाएगा। उसके बाद ईएमआई, ब्याज चार्ज, खरीदारी के लिए ट्रांजेक्शन और कैश एडवांस के लिए होगा।
गिफ्ट कार्ड की खरीदारी को रिवॉर्ड कैटेगरी में शामिल नहीं किया जाएगा। इन पर कोई रिवार्ड अब नहीं मिलेगा। न ही यह खर्च के आधार पर फीस माफी की कैलकुलेशन में गिना जाएगा। अब इसे “वॉलेट खर्च” कैटेगरी में रखने के बजाय “गिफ्ट कार्ड” नाम की एक अलग खर्च कैटेगरी में रखा जाएगा। ब्रिज फीस, रोड फीस और टोल पर किए गए खर्च पर भी कोई रिवॉर्ड अब नहीं मिलेगा।
यह सुविधा होगी बंद
Credit Card Rulesमैगनस क्रेडिट कार्ड पर डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज के लिए प्रायरिटी पास कार्ड की सुविधा नहीं होगी। यह बदलाव 28 अगस्त से लागू होगा। डोमेस्टिक एयरपोर्ट लॉन्च की सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को मैगनस क्रेडिट कार्ड को बोर्डिंग पास के साथ लाउंज रिसेप्शन में प्रमाणीकरण के लिए दिखाना होगा।



