Fake Apps Alert: सरकार का Alert, अपने फोन से अभी डिलीट करें ये 10 फर्जी लोन ऐप, वरना होगा भारी परेशानी – RGH NEWS
बिजनेस

Fake Apps Alert: सरकार का Alert, अपने फोन से अभी डिलीट करें ये 10 फर्जी लोन ऐप, वरना होगा भारी परेशानी

Fake Apps Alert सरकार ने फर्जी लोन ऐप्स को लेकर नई चेतावनी जारी की है। असली जैसे दिखने वाले ये लोन ऐप्स आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। साथ ही, अपकी निजी और फाइनेंशियल डिटेल्स की चोरी कर सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी विंग I4C ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसे लेकर लोगों को चेताया है। गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हुए ये लोन ऐप्स दिखने में जेनुइन लगते हैं।

 

 

फर्जी ऐप्स से रहें सावधान

I4C साइबर दोस्त ने अपने पोस्ट में लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी रजिस्टर्ड फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन के नाम का गलत इस्तेमाल करके फर्जी लोन ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट किए हैं। ऐसे में इन ऐप्स को फोन में इंस्टॉल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ये फर्जी लोन ऐप्स आपकी निजी जानकारियां चुरा सकते हैं।

 

I4C ने अपने पोस्ट में गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ फर्जी लोन ऐप्स को लिस्ट किया है, जिनमें FinApex- Credit Assistant, PrimeCash-Line of Credit, Sarkari Labh, PocketLoanCredit-Loan & Credit, FinDrip-Credit Assistant, Thunil Loan- Credit Line, Loan Signal, Credit Bridge, ApnaLoan, RishFin आदि शामिल हैं। ये फर्जी ऐप्स देखने में जेनुइन लगते हैं।

 

 

Read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के इन पांच जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी.. भयंकर बारिश की चेतावनी

 

I4C ने अपने पोस्ट में कहा कि जेनुइन दिखने वाले ये ऐप्स आपकी निजी, वित्तीय और सेंसेटिव जानकारियां चुराकर गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऐप्स को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने से बचना चाहिए। अगर आपने इन ऐप्स को अपने फोन में इंस्टॉल कर लिया है तो तुरंत इन्हें रिमूव कर दें। किसी भी तरह से साइबर फ्रॉड को तुरंत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करें।

 

Fake Apps Alertसाइबर फ्रॉड की घटनाएं इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। क्रिमिनल्स नए तरीकों से लोगों के अकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा के डेटा लीक की खबरें सामने आई है। बैंक के एक कर्मचारी के ईमेल अकाउंट में सेंधमारी का पता चला। हालांकि, इस डेटा लीक का पता चलने पर जरूरी कदम उठाए गए और सुरक्षा एजेंसियों और एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button