Gas Cylinder New Rules: LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये बड़े नियम; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर – RGH NEWS
बिजनेस

Gas Cylinder New Rules: LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये बड़े नियम; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Gas Cylinder New Rules अगस्त का महीना आने ही वाला है. ऐसे में, अगले महीने Indane Gas, HP Gas और Bharat Gas सिलेंडर बुक करने से पहले भारतीय परिवारों को इन जरूरी नियमों के बारे में पता होना चाहिए. LPG कनेक्शन और बुकिंग के समय के अंतर से लेकर PNG पर स्विच करने तक, आपके कुकिंग गैस से जुड़े कई बदलाव हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए.

 

1 अगस्त से बदल सकते हैं गैस के दाम

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां (Indian Oil, HPCL, BPCL) गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें चढ़ने की वजह से इस बार घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर करीब 173 से 183 रुपये की राहत मिली थी, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए थे.

 

e-KYC को लेकर न‍ियम

गैस सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए सरकार e-KYC (आधार ऑथेंटिकेशन) पर जोर दे रही है. अगर आप उज्ज्वला योजना (PMUY) के ग्राहक हैं या आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो आपको यह काम तुरंत निपटाना होगा. अगर आप आम (Non-PMUY) ग्राहक हैं और पहले ही अपना Biometric e-KYC करवा चुके हैं, तो आपको दोबारा लाइन में लगने की बिल्कुल जरूरत नहीं है

उज्ज्वला योजना में सब्सिडी का नया नियम

उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का नियम जारी रहेगा. सरकार ने अब सालाना सब्सिडी वाले रिफिल की सीमा घटाकर 4 सिलेंडर प्रति वर्ष कर दी है (जो पहले 9 थी). यानी उज्ज्वला लाभार्थियों को साल में पहले 4 रिफिल पर ही 300 रुपये प्रति सिलेंडर (कुल 1200 रुपये) की सब्सिडी मिलेगी.अगर आपके इलाके या सोसाइटी में पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की सुविधा आ चुकी है, तो सरकार के नियम के मुताबिक एक घर में केवल एक ही गैस कनेक्शन रह सकता है. जहां PNG मौजूद है, वहां परिवारों को अनिवार्य रूप से PNG पर स्विच करना होगा.

30 दिन में सिलेंडर कनेक्शन करना होगा सरेंडर

Gas Cylinder New Rulesअगर आपने अपने घर में PNG कनेक्शन लगवा लिया है, तो आपको 30 दिनों के भीतर अपना पुराना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा. हालांकि, अगर आप कभी किसी ऐसे शहर या इलाके में शिफ्ट होते हैं जहां PNG नहीं है, तो ट्रांसफर वाउचर दिखाकर आप दोबारा नया LPG कनेक्शन ले सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button