IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, 194 यात्रियों में मचा हड़कंप, राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing इंडिगो की दुबई से मुंबई जा रही फ़्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने की वजह से राजकोट डायवर्ट कर दिया गया। फ़्लाइट में 194 लोग सवार थे। 1445 पर पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई, फ़्लाइट 1527 पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गई। सभी यात्री उतर गए हैं।
दरअसल, विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की चेतावनी मिली। इसके बाद विमान की राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 194 यात्री सवार थे। धुएं की सूचना मिलते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पायलट ने तुरंत विमान को राजकोट की ओर मोड़ने का फैसला लिया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं क्यों दिखा और आगे क्या हुआ?
पायलट को विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की चेतावनी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को मुंबई की बजाय राजकोट उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
राजकोट एयरपोर्ट प्रशासन ने क्या तत्काल कार्रवाई की?
आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिलते ही राजकोट एयरपोर्ट प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया। स्थानीय प्रशासन ने भी तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। एयरपोर्ट रनवे पर सभी आपात सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। इसके साथ ही राजकोट फायर विभाग की कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर तैनात किए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
read more Dividend stock : हर शेयर पर ₹240 का डिविडेंड देगी ये सीमेंट कंपनी, यहां देखें रिकॉर्ड डेट
IndiGo Flight Emergency Landingयात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम भी एयरपोर्ट पहुंच गई। इसके अलावा एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। सभी एजेंसियों ने समन्वय के साथ स्थिति पर नजर रखी और सुरक्षित तरीके से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।



