Mahatari Vandan Tree Plantation: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए पहली बार शुरू हुआ खास अभियान, मिलेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र

Mahatari Vandan Tree Plantation : छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 जुलाई को पहली बार ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान‘ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में होने वाला यह विशेष कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित है।
बालोद में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
इस अभियान के तहत प्रदेश भर की महतारी वंदन योजना की लाखों हितग्राही महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। राज्य स्तरीय मुख्य और भव्य कार्यक्रम बालोद जिले में आयोजित किया जाएगा, जहाँ करीब 2.45 लाख हितग्राही महिलाएं शामिल होंगी। महिलाएं अपने घरों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य स्थानों पर पौधे लगाने वाली है। ।
पौधारोपण कर सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र
Mahatari Vandan Tree Plantationअभियान को अधिक उत्साहजनक बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत पौधारोपण करने के बाद अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड करने वाली महिलाओं को शासन की ओर से डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।



