Crude Oil Price Drop: कच्‍चे तेल का दाम 6% तक ग‍िरा, तेल कंपन‍ियों ने जारी कर दी पेट्रोल-डीजल की नई रेट ल‍िस्‍ट – RGH NEWS
बिजनेस

Crude Oil Price Drop: कच्‍चे तेल का दाम 6% तक ग‍िरा, तेल कंपन‍ियों ने जारी कर दी पेट्रोल-डीजल की नई रेट ल‍िस्‍ट

Crude Oil Price Drop: ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 5% से ज्यादा टूटकर 87.60 डॉलर/बैरल और WTI क्रूड 84.64 डॉलर/बैरल पर आ गया है. अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने और हमले रुकने से दामों में बड़ी राहत मिली है. क्‍या भारत में पेट्रोल डीजल के दाम भी कम हो गए हैं? यहां जानें.

 

 

आखिर क्यों अचानक गिरे क्रूड ऑयल के भाव?

 

अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक बातचीत (Diplomatic Talks) की पहल के बाद हमलों पर रोक लगी है. इसके अलावा चीन के समर्थन से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में तेल टैंकरों का आवागमन सामान्य होने की उम्मीद जगी है.

 

 

क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल और डीजल?

कच्चे तेल के सस्ते होने से फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं को तुरंत राहत नहीं मिली है. तेल का व्यापार वायदा (Futures) कीमतों पर होता है. हालांकि, लंबे समय तक दाम कम रहने पर देश में महंगाई दर नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिलेगी.

 

जानिए पेट्रोल के लेटेस्ट रेट्स (27 जुलाई)

 

दिल्ली: ₹102.12/लीटर मुंबई: ₹111.12/लीटर कोलकाता: ₹113.43/लीटर चेन्नई: ₹107.75/लीटर हैदराबाद: ₹115.69/लीटर बेंगलुरु: ₹110.93/लीटर

 

 

प्रमुख शहरों में डीजल की ताजा दरें (27 जुलाई)

 

दिल्ली: ₹95.20/लीटर मुंबई: ₹97.78/लीटर कोलकाता: ₹99.78/लीटर चेन्नई: ₹99.57/लीटर हैदराबाद: ₹103.82/लीटर बेंगलुरु: ₹98.79/लीटर

 

कैसे तय होती है आपके शहर में ईंधन की कीमत?

Crude Oil Price Dropकेवल कच्चा तेल ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्यों का वैट (VAT), रिफाइनिंग कॉस्ट, डीलर कमीशन और डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू मिलकर पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम तय करते हैं.

 

Related Articles

Back to top button