Raigarh News : निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटर

Raigarh News : *25 जुलाई, रायगढ़* । घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित SECL की निर्माणाधीन कॉलोनी से प्लास्टिक के 200 लीटर वाले ड्रम एवं टुल्लू मोटर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। आरोपियों से चोरी के दो प्लास्टिक ड्रम बरामद किए गए हैं, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किये 13 नग प्लास्टिक ड्रम और मोटर पंप को घूम-घूमकर कबाड़ खरीदने वालों को बेच देना स्वीकार किया है।

Read More : Bihar Bandh: बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल
मामले में 24 जुलाई 2026 को अजय सिंह (42 वर्ष), निवासी ग्राम झोटना, थाना भुरपुरा, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), जो SECL भवन निर्माण कार्य में मुंशी के रूप में कार्यरत हैं, ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 19-20 जुलाई की रात लगभग 2 बजे निर्माण स्थल से अज्ञात व्यक्तियों ने 15-20 नग 200 लीटर क्षमता के प्लास्टिक ड्रम एवं एक टुल्लू मोटर चोरी कर ली, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹10,000 है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 235/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल निर्माण स्थल पहुंची और सुपरवाइजर, मजदूरों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ग्राम कंचनपुर निवासी बसंत राठिया, दिलीप राठिया एवं मिलन राठिया के घटना में शामिल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया।
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मिलकर 15 प्लास्टिक ड्रम एवं एक टुल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी के 13 प्लास्टिक ड्रम एवं टुल्लू मोटर को अलग-अलग घूमने वाले कबाड़ खरीदने वालों को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 प्लास्टिक ड्रम बरामद कर जप्त किए हैं। मामले में तीनों की संयुक्त संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा चोरी का शेष सामान खरीदने वाले कबाड़ियों की भी तलाश की जा रही है।

🔹 *सराहनीय भूमिका* :
इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक उद्धोराम पटेल एवं आरक्षक बसंत तिर्की की उल्लेखनीय भूमिका रही। घरघोड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर चोरी का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया।
Read More : Delhi protest: जंतर-मंतर खाली करने का दिल्ली पुलिस ने किया एलान, मेट्रो का किराया भी किया माफ
👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*
“त्वरित विवेचना, सक्रिय मुखबिर तंत्र और प्रभावी पुलिसिंग के बल पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के कठघरे तक पहुंचाया जा रहा है।”



