Raigarh News : सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुघटनाकारित करने वाले स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराओं के तहत का मामला दर्ज – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुघटनाकारित करने वाले स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराओं के तहत का मामला दर्ज

खरसिया चौकी पुलिस ने आरोपी से दुर्घटनाकारित वाहन जब्त कर भेजा गया न्यायिक रिमांड

Raigarh News :  *22 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सड़क दुर्घटना के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसीड़ी में चौकी खरसिया पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध अपराधिक मानव वध का प्रयास की श्रेणी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Read More : Chhattisgarh news raipur: राजधानी में हत्या से मची सनसनी, थाने के पास खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेश गर्ग निवासी टी.आई.टी. कॉलोनी, खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 06 जुलाई 2026 की शाम लगभग 5:45 बजे उनके बड़े पिता कैलाश गर्ग (73 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। राठौर चौक के समीप पीछे से तेज गति एवं लापरवाही से आ रही स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 AY 6539 के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक मोटरसाइकिल को लगभग 200 से 250 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे कैलाश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वर्तमान में गंभीर अवस्था में ईलाजरत हैं ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन, मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा *आरोपी स्कार्पियो वाहन चालक भीष्म कुमार यादव (34 वर्ष) निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा, जिला सक्ती* को 21 जुलाई 2026 को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 AY 6539 को जब्त किया गया । गौरतलब है कि घटना समय आरोपी वाहन चालक शराब के नशे में थाना जिस पर साक्ष्य एवं विवेचना के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 MV Act बढाई गई तथा आरोपी को गिरफ्तार किया तथा प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप अपराधिक मानव वध का प्रयास सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई मनोज पटेल एवं चौकी खरसिया टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

Read More : Chhattisgarh news: साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण, किसानों के लिए बनी उर्वरक उप-समिति

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार किसी की जान छीन सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।”*

Related Articles

Back to top button