Ahmedabad Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक घायल – RGH NEWS
देश

Ahmedabad Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक घायल

Ahmedabad Blast गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घटना वस्त्राल इलाके में रामोल-गतराड रोड पर शनिवार (18 जुलाई) को हुई। जानकारी के अनुसार जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ। वह अवैध रूप से संचालित थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि श्रमिकों के शवों के चिथड़े उड़ गए। घायलों में से 4 को एलजी अस्पताल और 3 को असरवा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

 

Read mire RBI: RBI की बड़ी कार्रवाई, मुथूट फाइनेंस समेत 6 कंपनियों पर लगाया जुर्माना, जानिए आपके ऊपर क्या पड़ेगा असर

 

यह फैक्ट्री वस्त्राल स्थित आरएएफ कैंप के पीछे होने के कारण, धमाके की आवाज सुनते ही कैंप में तैनात जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उन्होंने घायल और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा चुकी हैं और कूलिंग की प्रक्रिया जारी है।

 

 

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद दे रहा है। प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हर मरने वाले के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

 

 

सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे

अहमदाबाद के मेयर हितेश बारोट, अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के फायर ब्रिगेड सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जोन-8 के डीसीपी मयूर पाटिल और सेक्टर-2 के जेसीपी जयपाल सिंह राठौड़ भी मौके पर मौजूद रहे। इन लोगों ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने में मदद की।

 

27 जून को भी फैक्ट्री में हुआ था धमाका

Ahmedabad Blastगुजरात के खेड़ा में 27 जून को एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था। हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के आसपास 10 किलोमीटर के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ था। धमाका कपडवंज क्षेत्र में डंपिंग स्टेशन के सामने एक इमारत में हुआ था। जोरदार धमाके से पूरी इमारत पल भर में ढह गई थी और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई थी। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचाई थी।

 

Related Articles

Back to top button