छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिव्यांग सैनिक को चेक प्रदाय किया गया

Today Cg News:  उत्तर बस्तर कांकेर, 17 जुलाई 2026

जिले के दिव्यांग सैनिक हवलदार श्री गजेन्द्र कुमार को मुख्यमंत्री सहायता कोष (कारगिल फंड) से स्वीकृत 02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे ने आज अपरान्ह में अपने कक्ष में प्रदाय किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग सैनिक हवलदार श्री गजेन्द्र को यह सहायता राशि भारतीय सेना द्वारा सियाचिन ग्लेशियर में चलाए गए ऑपरेशन रक्षक 2003 के दौरान उनकी सेवाओं के सम्मान एवं सहयोग स्वरूप प्रदान की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button